शादी पक्की! हरियाणा की छोरी को दिल दे बैठे लालू के बेटे तेजस्वी यादव, दुल्हन के बारे में जानें

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के लाल तेजस्वी यादव की शादी फिक्स हो गई है और रिंग सेरेमनी की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार या फिर गुरुवार को रिंग सेरेमनी हो सकती है। लालू फैमिली शादी की तैयारियों में गुपचुप ही जुटी है, लेकिन इस बारे में कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। खासतौर पर तेजस्वी यादव की होने वाली दुल्हन को लेकर कोई बात नहीं की जा रही है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि तेजस्वी यादव की होने वाली दुल्हन हरियाणा की रहने वाली हैं और किसी सियासी परिवार से ताल्लुक नहीं रखती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





