भारत

लालू की नई बहू राशेल पहुंची गौशाला, लिया गोमाता का आशीर्वाद, देखें ये वीडियो

jantaserishta.com
15 Dec 2021 11:05 AM IST
लालू की नई बहू राशेल पहुंची गौशाला, लिया गोमाता का आशीर्वाद, देखें ये वीडियो
x

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 13 दिसंबर को अपनी पत्नी राजेश्वरी उर्फ राशेल के साथ पटना आ गए और फिलहाल अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर ही रह रहे हैं. सोमवार को 10, सर्कुलर रोड आवास पहुंचने के बाद राबड़ी देवी ने नई बहू का स्वागत किया.

इसके बाद फिर अगले दिन यानी मंगलवार को दिनभर पार्टी के कई विधायक और नेताओं ने तेजस्वी और उनकी पत्नी से मुलाकात की और नए जोड़े को आशीर्वाद दिया. राजेश्वरी उर्फ राशेल यूं तो दिल्ली में ही पली-बढ़ी हैं, मगर अब पटना आने के बाद वह लालू परिवार के साथ घुल-मिल रही हैं और यहां के रंग-ढंग सीखने की कोशिश कर रही हैं.
इसी कड़ी में बुधवार को आरजेडी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नजर आ रहा है कि बुधवार सुबह तेजस्वी अपनी पत्नी राजेश्वरी उर्फ राशेल को राबड़ी आवास के अंदर बने गौशाला ले गए और वहां पर गाय और बकरियां दिखाईं.
आरजेडी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में तेजस्वी अपनी पत्नी राजेश्वरी उर्फ राशेल को अपनी गौशाला के बारे में बता रहे हैं और कौन सी नस्ल की गाय और बकरियां उनके आवास पर हैं, उसके बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में कई जगह पर राजेश्वरी उर्फ राशेल भी गाय और बकरियों को प्यार से पुचकारते हुए उन्हें अपने हाथ से खिलाती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान राबड़ी देवी भी बहू राजेश्वरी उर्फ राशेल को अपना सरकारी आवास दिखा रही हैं और जगह-जगह आवास के अंदर बाग बगीचा घुमाते हुए और कुछ बताते हुए दिखी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story