भारत

लालू के लाल तेज प्रताप अब करेंगे ये बिजनेस

jantaserishta.com
6 Feb 2022 12:06 PM IST
लालू के लाल तेज प्रताप अब करेंगे ये बिजनेस
x

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अब बिजनेसमैन बनेंगे. उन्होंने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बेरोजगार कर दिया है, अब हम लोगों को रोजगार देंगे. तेज प्रताप ने अगरबत्ती के बाद अब अनाज बेचने का फैसला किया है. इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

तेज प्रताप यादव ने शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन कंपनी को लॉन्च भी किया. उन्होंने बताया कि कंपनी के जरिए बिहार के किसानों को वे सीधा फायदा पहुंचाएंगे. उन्होंने कि वे अगरबत्ती के अलावा चावल, आटा जैसे प्रोडक्ट में भी हाथ आजमाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी पहले से ही खुशबूदार अगरबत्ती बेच रही है. अब हमारी कंपनी अच्छी क्वालिटी के आटा और चावल की भी बिक्री करेगी.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी कंपनी के नए प्रोडक्ट के जरिए हम सीधे किसानों से जुड़ेंगे. उन्होंने रोजगार देंगे. तेज प्रताप यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह लोगों को हम बेरोजगार नहीं बना रहे हैं. हम लोगों को रोजगार दे रे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story