भारत

लालू की बेटी रोहिणी बोलीं, 'दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो'....लेकिन मामा को क्यों कहा ऐसा जानिए?

jantaserishta.com
11 Dec 2021 5:57 PM IST
लालू की बेटी रोहिणी बोलीं, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो....लेकिन मामा को क्यों कहा ऐसा जानिए?
x

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक क्रिश्चियन लड़की राशेल से शादी की है. इस पर उनके मामा साधु यादव भड़क उठे हैं. लेकिन अब तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने अपने मामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने साधु यादव को कंस बताया है. साथ ही कहा कि रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो.

शनिवार को रोहिणी आचार्य ने कहा कि कंस आज भी समाज में मौजूद हैं, ये बात इन्होंने साबित कर दी है. अगर रिश्ता निभाना है तो कृष्ण बनो, दुष्ट कंस के जैसा अन्यायी ना बनो. लिहाजा रोहिणी ने साधु मामा को कंस बताया है.
दरअसल, 9 दिसंबर को तेजस्वी यादव ने राशेल से शादी की थी. बताया जा रहा है कि शादी करने से पहले राशेल का नाम बदलकर राजेश्वरी यादव किया गया था. बस यही बात तेजस्वी और रोहिणी के मामा यानी साधु यादव को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे समाज के माथे पर कलंक की संज्ञा दी.
'समाज के माथे पर लगा दिया कलंक'
बता दें कि शुक्रवार को साधु यादव ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि तेजस्वी ने क्रिश्चियन लड़की से शादी करके समाज के माथे पर कलंक लगा दिया. हमारा यदुवंशी समाज इस को स्वीकार नहीं करता है. तेजस्वी ने ने अपनी सभी बहनों की शादी यादव समाज में कराई मगर खुद क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली जिसकी इजाजत हमारा समाज नहीं देता है.
साधु यादव ने आगे तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा था कि उनका भांजा चाहता है कि चुनाव में यादव समाज आरजेडी के लिए वोट करें मगर उन्होंने यादव समाज की लड़की सेशादी नहीं कर के इस लड़की से शादी करनी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story