भारत

वंशवाद के आरोपों पर लालू यादव का तंज, बोले- अब जिसके बेटा-बेटी नहीं हो तो हम क्या करें...

jantaserishta.com
11 Feb 2022 4:44 PM IST
वंशवाद के आरोपों पर लालू यादव का तंज, बोले- अब जिसके बेटा-बेटी नहीं हो तो हम क्या करें...
x
देखें वीडियो।

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वंशवाद की राजनीति और परिवारवाद के मुद्दे पर जोरदार हमले के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपने ही अंदाज में पलटवार किया. प्रधानमंत्री के द्वारा परिवारवाद के उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए लालू ने सवाल पूछा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी का कोई बेटा या बेटी नहीं है तो उसमें वह क्या कर सकते हैं? लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि उनका एक बेटा है, मगर वह अगर राजनीति करने के लायक नहीं है तो इसमें भी वह क्या कर सकते हैं?

लालू ने कहा "प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार को बेटा-बेटी नहीं है तो हम क्या करें? नीतीश को बेटा हुआ, मगर वह राजनीति के लायक नहीं है तो हम क्या करें?" लालू ने आगे तंज कसते हुए कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार को बेटा-बेटी दे ताकि दोनों नेता परिवारवाद कर सकें.
गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार में देश में चल रही वंशवाद की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए हमला किया था. मोदी ने राजनीति में परिवारवाद को बड़ा खतरा और लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था. मोदी ने कहा था कि परिवारवाद कई राजनीतिक दलों में प्रतिभावान नेताओं पर असर डालता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story