भारत

लालू यादव के पुराने सिपाही मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में जा रहे, RJD से दिया था इस्तीफा

jantaserishta.com
24 July 2026 8:56 AM IST
लालू यादव के पुराने सिपाही मृत्युंजय तिवारी बीजेपी में जा रहे, RJD से दिया था इस्तीफा
x
बड़ी खबर.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. हाल ही में राजद से इस्तीफा देने वाले तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर लगातार उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया था. उनके बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद का प्रमुख चेहरा रहे. इससे पहले इस्तीफा देते समय उन्होंने बताया कि 2014 में जब राजद कठिन दौर से गुजर रही थी, तब पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का काम किया.
तिवारी ने कहा कि वर्ष 2022 में जब पार्टी के कई विधायक अलग हो गए थे और संगठन मुश्किल दौर में था, तब भी उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा. लेकिन पिछले सात-आठ महीनों से उनके साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे वे बेहद आहत थे.
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी नाराजगी कई वरिष्ठ नेताओं के सामने रखी और तेजस्वी यादव को भी स्थिति से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उनके मुताबिक, पार्टी में कुछ नेताओं का इतना प्रभाव बढ़ गया है कि उनकी बात ही अंतिम मानी जाती है और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story