भारत

तेजस्वी को सीएम बनाने का लालू यादव का सपना मुंगेरीलाल की तरह ढह जाएगा : गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
23 Jun 2025 5:01 PM IST
तेजस्वी को सीएम बनाने का लालू यादव का सपना मुंगेरीलाल की तरह ढह जाएगा : गिरिराज सिंह
x
जमशेदपुर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। सोमवार को जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को पूरी तरह नकार चुकी है। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने का जो सपना देख रहे हैं, वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह ध्वस्त हो जाएगा।
गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना ‘शोले’ फिल्म के गब्बर सिंह से करते हुए कहा कि उनके शासन काल में बिहार में कोई सुरक्षित नहीं था। लोग घर से बाहर निकलते थे तो उनकी माताएं उनके सकुशल लौट आने की दुआ करती थी। बहन-बेटियों की अस्मिता खुलेआम लुट जाती थी। बिहार के लोग उस तरह का गब्बर राज फिर से लौटने नहीं दे सकते।
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति में बांग्लादेशी मुसलमानों को मेहमान की तरह बुला रही है। घुसपैठियों को बसाकर राज्य की सांख्यिकी बदल दी गई है। राज्य के आदिवासी, मूलवासी और स्थानीय लोग हाशिए पर जा रहे हैं। बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाने वाले चंपई सोरेन इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, ताकि झारखंड को बांग्लादेश बनने से रोका जा सके।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री की परिकल्पना के भारत के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप से जुड़ने वाले युवा देश की तस्वीर बदलने में जुटे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story