भारत

लालू यादव को झटका: जमानत याचिका पर सुनवाई 16 अप्रैल तक टली, कोर्ट ने CBI को दिया समय

jantaserishta.com
11 April 2021 10:49 AM IST
लालू यादव को झटका: जमानत याचिका पर सुनवाई 16 अप्रैल तक टली, कोर्ट ने CBI को दिया समय
x

Ranchi: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अभी जमानत के लिए इंतजार करना होगा. झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में आज सुनवाई के दौरान सीबीआई (CBI) के अधिवक्ता ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए वक्त मांगा है. जानकारी के अनुसार, न्यायधीश जस्टिस अप्रैल कुमार सिंह ने वीसी के जरिए इस मामले की सुनवाई की गई.

दरअसल, सीबीआई के अधिवक्ता ने अदालत से काउंटर एफिडेविट दायर करने के लिए 3 दिन का वक्त मांगा जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को 3 दिन का समय देते हुए ऐफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है. इस मामले की सुनवाई के लिए 1 सप्ताह के बाद 16 अप्रैल की तारीख तय की गई है.
बता दें कि चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में से एक दुमका कोषागार (Dumka Treasury) से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) सजायाफ्ता है. मामले को लेकर लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा सुनाई गई है.
वहीं, लालू यादव के अधिवक्ता के मुताबिक लालू प्रसाद यादव ने जेल की चारदीवारी के पीछे सजा की आधी अवधि गुजार ली है. इसीलिए इसी मियाद को आधार बनाकर हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है. हालांकि, लगातार हो रही सुनवाई में लालू यादव की तरफ से दिए गए इस दलील का सीबीआई ने विरोध किया था, जिसके बाद अदालत ने दोनों ही पक्षों से विस्तृत रिपोर्ट फाइल करने आदेश दिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story