भारत

लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के

jantaserishta.com
25 Oct 2025 11:08 AM IST
लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के
x
पटना: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।
उन्होंने छठ पर्व पर आवश्यकता के मुताबिक ट्रेन नहीं चलवाने को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन यह भी सफेद झूठ निकला।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।"
उन्होंने आगे कहा कि 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चला सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है?
बता दें कि बिहार के अन्य राज्यों में रहने वाले लोग छठ पर्व को लेकर अपने गांव लौटते है। लालू यादव ने आगे पलायन को लेकर डबल इंजन की सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा, "डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं। यूपीए सरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी हैं।"
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। कोई भी दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहा है। ऐसे में लालू यादव भले चुनावी मैदान से अस्वस्थता के कारण दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमलावर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story