भारत
लगातार हार से निराश लालू यादव कर रहे हैं पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी, जनता सिखाएगी सबक: बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव
jantaserishta.com
4 March 2024 12:00 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने लालू यादव के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि चुनावों में लगातार मिल रही हार से निराश और हताश होकर लालू यादव अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
तावड़े ने कहा कि निराश और हताश लालू यादव अब निचले स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसे बिहार की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपार स्नेह रखती है। इसलिए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता लालू यादव, उनकी पार्टी आरजेडी और उनके इंडी गठबंधन को बुरी तरह से हराकर सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने लालू यादव को भ्रष्ट और उनकी पार्टी आरजेडी को परिवारवादी पार्टी करार देते हुए भी जमकर निशाना साधा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





