भारत

सिंगापुर जाएंगे लालू, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
16 Sept 2022 2:25 PM IST
सिंगापुर जाएंगे लालू, सामने आई ये वजह
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो सह चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। उनके आवेदन पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने इलाज के लिए सिंगापुर ले जाने के लिए पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि कम से कम जाने की तारीख से 2 महीने का समय दिया जाए। वहां से लौटने के बाद पासपोर्ट पुनः कोर्ट में जमा कर दिया जाएगा।
अदालत ने सुनवाई के बाद पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया। वहां के डॉक्टर ने 24 सिंतबर को अप्वाइंटमेंट की तारीख दी है। शर्त के तहत उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा है। पासपोर्ट जारी करने को लेकर उनके वकील प्रभात कुमार ने 13 सितंबर को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में अर्जी दाखिल की थी। लालू प्रसाद ने अपना पासपोर्ट नवीकरण के बाद सीबीआई कोर्ट में बीते 31 अगस्त को जमा किया था। उनका पासपोर्ट 12 अगस्त 2022 को नवीकरण हुआ था। पासपोर्ट की वैधता 11 अगस्त 2023 तक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story