Top News

लालू प्रसाद यादव ने सपरिवार तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की

Nil dhankar
9 Dec 2023 7:09 AM IST
लालू प्रसाद यादव ने सपरिवार तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की
x

आंध्र प्रदेश। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की।

#WATCH आंध्र प्रदेश: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/g2Tmy8XvDm

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2023


लालू प्रसाद की इस यात्रा के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। देशभर में राम मंदिर समेत सनातन पर छिड़ी बहस के बीच लालू प्रसाद सपरिवार यह यात्रा कर रहे हैं।

इसके पहले भी लालू देवघर और मुंबई में मंदिरों का दर्शन कर चुके हैं। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लौटने पर उन्होंने देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया था। वहीं, मुंबई में आइएनडीआइए की बैठक के दौरान वे सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे।

Next Story