भारत

अस्पताल में लालू प्रसाद यादव, हार्ट की समस्या से जूझ रहे हैं

jantaserishta.com
12 Sept 2024 4:51 PM IST
अस्पताल में लालू प्रसाद यादव, हार्ट की समस्या से जूझ रहे हैं
x

फाइल फोटो

हालत स्थिर.
मुंबई: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एंजियोप्लास्टी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को हार्ट में शिकायत के बाद एंजियोप्लास्टी की गई। 76 साल के लालू यादव को दो दिन पहले मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि हार्ट में ब्लोकेज की समस्या के चलते डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की सलाह दी। हालांकि, अभी तक अस्पताल की ओर से लालू का कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं किया गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एंजियोप्लास्टी के बाद लालू यादव की हालत स्थिर है। उन्हें एक या दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो बीते मंगलवार को पटना से मुंबई पहुंचे थे। उस समय लालू की ओर से बताया गया था कि वे रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टरों से मिलेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story