
x
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन धार्मिक उत्साह के बीच राजनीतिक परिवारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पोते-पोती से मिलने तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी ओर से देश के सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मां दुर्गा सभी को स्वस्थ रखें और जीवन में सफलता प्रदान करें। उन्होंने माता रानी से सभी के सुखद और सफल जीवन की कामना की।
पोते-पोती से मिलने पहुंचे लालू यादव
इसी बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे। बताया गया कि वह अपने पोते और पोती से मिलने पहुंचे थे। पारिवारिक मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव ने बच्चों के साथ समय बिताया।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा के लिए खोल दिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की आराधना भय और नकारात्मकता को दूर करने तथा साहस प्रदान करने वाली मानी जाती है। श्रद्धालु माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।नवरात्रि के अवसर पर तेजस्वी यादव का शुभकामना संदेश और लालू प्रसाद यादव की पारिवारिक मुलाकात चर्चा में रही। तेजस्वी यादव की बेटी का नाम कात्यायनी और बेटे का नाम इराज है।
Next Story





