भारत

लालू यादव राबड़ी देवी के साथ पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, की पूजा अर्चना

jantaserishta.com
4 Sept 2023 12:50 PM IST
लालू यादव राबड़ी देवी के साथ पहुंचे हरिहरनाथ मंदिर, की पूजा अर्चना
x
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने को लेकर दी गई अर्जी के बाद लालू प्रसाद इन दिनों भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं।
हाजीपुर: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने को लेकर दी गई अर्जी के बाद लालू प्रसाद इन दिनों भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद सोमवार को अपनी पत्नी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
लालू प्रसाद और उनकी पत्नी को मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी करीब आधा घंटे तक गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर निकलने के बाद पत्रकारों ने लालू प्रसाद से बात करने की कोशिश की, लेकिन बिना कुछ बोले वे वहां से चले गए।
लालू प्रसाद पहले भी सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचते रहे हैं। कुछ ही दिन पहले लालू प्रसाद अपनी पत्नी के साथ गोपालगंज के थावे मंदिर पहुंचे थे और पूजा अर्चना की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story