भारत

लालू जैसी स्टाइल: दुकान पर पहुंचकर पान का आनंद लेते दिखे बेटे तेजस्वी यादव, लोगों की लग गई भीड़

jantaserishta.com
21 Feb 2022 8:40 AM IST
लालू जैसी स्टाइल: दुकान पर पहुंचकर पान का आनंद लेते दिखे बेटे तेजस्वी यादव, लोगों की लग गई भीड़
x

हाजीपुर: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत संभालने वाले उनके बेटे तेजस्वी यादव खुद को अपने पिता के स्टाइल में ढालने की कोशिश करते रहते हैं. एक बार फिर से तेजस्वी अपने पिता के अंदाज में दिखे. दरअसल, तेजस्वी यादव ने पान खाने के लिए बीच रास्ते काफिला रुकवा दिया.

बता दें कि तेजस्वी यादव राघोपुर में अपने समर्थक के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. यहां से पटना लौटते वक्त तेजस्वी का काफिला ग्रामीण इलाके से गुजर रहा था. इसी बीच तेजस्वी को एक पान की दुकान दिखाई दी. उन्होंने साथ चल रहे विधायक से काफिला रुकवाने के लिए कहा.
तेजस्वी पैदल ही पान की दुकान पर पहुंच गए. इस दौरान तेजस्वी ने न सिर्फ पान खाया, बल्कि अपने पिता के अंदाज में पान वाले से बातचीत भी की. बता दें कि लालू यादव भी पान खाले के लिए पटना के डाकबंला चौराहा पहुंच जाया करते थे.
शादी समारोह में पहुंचे तेजस्वी यादव से जब लालू यादव की सजा पर होने वाले ऐलान को लेकर बात की गई तो वह बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि उनके पिता को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1990 से अब तक लालू जी को लगातार बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जब से लालू जी राजनीति में फिर से सक्रिय हुए हैं, उनके विरोधी उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि लालू यादव पर घोटाले का आरोप इस कदर लगाया जा रहा है जैसे देश की आजादी के बाद से दूसरा कोई घोटाला हुआ ही न हो.
बता दें कि आज चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद CBI की स्पेशल कोर्ट RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story