भारत
दिल्ली से पटना लौटे लालू और तेजस्वी, कहा- जो लड़ेगा वह जीतेगा
jantaserishta.com
5 Aug 2023 5:25 PM IST

x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लड़ने वालों की ही जीत होती है, इसलिए जो लड़ेगा वह जीतेगा।
राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ दिल्ली से वापस पटना लौटे तेजस्वी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के मामले में आए फैसले के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि न्यायालय का जो फैसला आया है, उसका हम लोग स्वागत करते हैं। यह न्याय की जीत है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी को जिस तरह से तंग किया जा रहा था, वैसे, सत्ता में बैठे जितने भी लोग हैं किसी न किसी तरीके से उनको परेशान तो कर ही रहे हैं। लेकिन लड़ने पर ही जीत होती है, जो लड़ेगा वह जीतेगा। जो डरेगा वह हारेगा।
भाजपा द्वारा 2024 में फिर नरेंद्र मोदी के आने के दावे के संबंध में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि यह समय ही बताएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'मोदी सरनेम' मामले में सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद राजद अध्यक्ष लालू यादव से मिले थे। इस दौरान तेजस्वी भी मौजूद थे।
Tagsतेजस्वी यादवकेंद्र सरकारलालू प्रसाददिल्लीपटनाTejashwi YadavCentral GovernmentLalu PrasadDelhiPatna
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





