भारत

लालसोट पुलिस ने 9 वारंटियों को हिरासत में लिया

Shantanu Roy
26 March 2024 5:47 PM IST
लालसोट पुलिस ने 9 वारंटियों को हिरासत में लिया
x
दौसा। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पुलिस गिरफ्तारी वारंटियों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसमें लालसोट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. थाना अधिकारी हवा सिंह यादव ने बताया कि अभियान के तहत लालसोट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 8 वारंटियों व एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य माध्यमों से 7 वारंटों का निस्तारण करने में सफलता मिली है। सभी वारंटियों को अवकाशकालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की प्राथमिकता आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना होगी।
Next Story