कुख्यात डकैत मलखान सिंह की पत्नी निर्विरोध सरपंच चुनी गई

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की आरोन तहसील स्थित सुनगयाई ग्राम पंचायत इन दिनों चर्चाओं में है. इसके पीछे की वजह यह है कि पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए जो महिला उम्मीदवार निर्विरोध चुनी गई है, वह चंबल के बडे़ डकैत रह चुके मलखान सिंह की पत्नी है. पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह ग्राम पंचायत सुनगयाई से सरपंच पद की उम्मीदवार थीं. इसी ग्राम पंचायत से उनके पति पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन मलखान सिंह और ग्रामीणों ने मिलकर फैसला लिया कि सुनगयाई ग्राम पंचायत को महिलाओं के प्रति समर्पित करना चाहिए, जिसके चलते इस पंचायत में पंच भी महिलाएं ही चुनी गईं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





