भारत

पैरामेडिकल कालेज स्थापित करेगा लक्षद्वीप प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं व रोजगार पर जोर

Kunti Dhruw
21 July 2021 3:55 PM GMT
पैरामेडिकल कालेज स्थापित करेगा लक्षद्वीप प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं व रोजगार पर जोर
x
लक्षद्वीप प्रशासन ने केंद्रशासित प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए

कवरत्ती, लक्षद्वीप प्रशासन ने केंद्रशासित प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कवरत्ती में पैरामेडिकल कालेज की स्थापना का एलान किया है। द्वीप प्रशासन की तरफ से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, 'कौशल भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए लक्षद्वीप प्रशासन जल्द ही राजधानी कवरत्ती में पैरामेडिकल कालेज की स्थापना करने जा रहा है।

प्रशासक प्रफुल के. पटेल के दिशानिर्देश पर स्वास्थ्य सेवा विभाग ने चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीक, एक्सरे तकनीक व आपरेशन थिएटर तकनीक में डिप्लोमा, नेत्र सहायक में सर्टिफिकेट व सीटी स्कैन टेक्नीशियन जैसे पांच पैरामेडिकल कोर्स के संचालन के लिए संबद्धता भी प्राप्त कर लिया है। इन कोर्स का संचालन भारत सेवक समाज (बीएसएस) की संबद्धता के साथ किया जाएगा। बीएसएस इस क्षेत्र में पिछले पांच दशकों से कार्यरत है।'
प्रशासन ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के समग्र विकास के साथ-साथ कुशल मानव संसाधन का पूल तैयार करना है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
वहीं, लक्षद्वीप हाल में काफी चर्ची में है। उसका कारण नए प्रशासक पटेल हैं। बता दें कि प्रफुल खोड़ा पटेल को दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। उनको लक्षद्वीप और पड़ोसी राज्य केरल के भीतर विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। वह अपनी नीतियों के लिए विरोध का सामना कर रहे हैं।
Next Story