भारत

थाना प्रभारी के सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
17 Dec 2022 2:08 PM GMT
थाना प्रभारी के सूने मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
केस दर्ज
खंडवा। शुक्रवार रात चोरों ने पुलिस लाइन में खंडवा कोतवाली के पूर्व थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के घर पर धावा बोला। यहां से 5.50 लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये ले गए। चोरों ने मोघट थाने के टीआइ ईश्वर सिंह चौहान के घर भी वारदात की। कटर से दरवाजे पर लगे ताले का कुंदा काट दिया। परिवार के लोग घर में होने से बदमाश यहां चोरी नहीं कर सके। चोरी की वारदात से पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खुल गई। दरअसल, शुक्रवार रात 2:30 से तीन बजे के बीच कोतवाली थाने के पूर्व टीआइ बलजीत सिंह बिसेन के मकान में चोरी हुई। टीआइ बिसेन ओंकारेश्वर में मांधाता थाना प्रभारी हैं। कुछ ही समय पहले यहां उन्हें पदस्थ किया है। वे शुक्रवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कार्यक्रम के बाद परिवार को लेकर ओंकारेश्वर चले गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़ने के बजाए कटर से कुंदा ही काट दिया। चोरों ने हर एक कमरे को इत्मिनान से देखा।
अलमारी और डिब्बे भी खोलकर देखे। घटना की जानकारी लगने पर नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव, कोतवाली टीआइ बलराम सिंह राठौर और मोघट टीआइ ईश्वरसिंह चौहान घटनास्थल पहुंचे। यहां कमरे में पुलिस डाग के साथ सर्चिंग की गई। पुलिस डाग भी आसपास के क्षेत्र में घूमकर वापस घटनास्थल पर ही आ गया। टीआइ बिसेन के पड़ोस में रह रहे सूबेदार देवेंद्र सिंह के घर के बाहर केवल एक कैमरा लगा हुआ था। यह काफी पुराना होने से कुछ ही स्पष्ट नजर नहीं आया। अंधेरे में केवल दो संदिग्ध ही नजर आए हैं। पुलिस लाइन में एमटी शाखा के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। घटना की जानकारी लगने पर टीआइ बिसेन परिवार के साथ खंडवा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां चोरी गए गहने और रुपयों के बारे में जानकारी ली। मामले की जांच कर रहे टीआइ राठौर ने बताया कि 5.50 लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये चोरी हुए।
Next Story