भारत

सूने मकान से लाखों की चोरी, परिवार गया था शादी मनाने

Shantanu Roy
26 Aug 2023 6:21 PM GMT
सूने मकान से लाखों की चोरी, परिवार गया था शादी मनाने
x
जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। सीतापुर कस्बे से सटे यादव पुरवा में सूने घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने दो लाख की नकदी के अलावा 25 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए। सुबह पड़ोसी ने चोरी की सूचना दी तो गृह स्वामिनी के होश उड़ गए। आनन-फानन वापस लौटकर देखा तो घर में कमरे के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। पीडित गृह स्वामिनी की तहरीर पर कोतवाली कर्वी में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यादव पुरवा में रहने वाली पूनम तिवारी पत्नी स्व प्रपन्नाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार को वह घर में ताला लगाकर अपने बच्चो के साथ बहन के यहां सतना चली गई थी। घर में किसी के मौजूद न रहने की वजह से रात में अज्ञात चोरों ताला तोड़ा डाला। इसके बाद अंदर कमरे के ताले तोड़कर घुस गए। वहां पर रखी आलमारी के ताले चोरों ने तोड़े। अंदर रखे दो लाख रूपये के अलावा करीब 25 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरों ने पार कर दिए है।
शनिवार की सुबह पडोसी राहुल सिंह ने जब उसके मकान का ताला टूटा देखा तो उसे मोबाइल के जरिए घर का ताला टूटने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तत्काल सतना से आकर घर पहुंची। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला टूटा मिला। जिसमें रखे नकद रूपये व जेवरात गायब थे। उसके पहुंचने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पडताल कर रही थी। बताया कि बीते दिनों इसी तरह किलाबाग में भी एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी किया था। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश शुरु कर दी है। सीओ सिटी हर्ष पाण्डे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं। मामले की खुलासा के लिए कोतवाली,सीतापुर व खोही चौकी प्रभारी को लगाया गया हैं।
Tagsसूने मकान में चोरीमकान में चोरीलाखों की चोरीTheft in an empty housetheft in a housetheft of lakhsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story