भारत
भूतेश्वर महादेव मंदिर के दानपेटी से लाखों की चोरी, केस दर्ज
Shantanu Roy
28 May 2023 3:01 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
कुल्लू। ब्रौ पुलिस थाना के अधीन धरोपा में चोरों ने भूतेश्वर महादेव मंदिर में सेंध लगा दी। शातिरों ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा दानपात्र से रुपए उड़ा ले गए। मंदिर से चोर सोना-चांदी भी ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गत रात शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से जुड़े लोगों को सुबह घटना का पता चला जिसके बाद इस बारे पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के इलाके की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कारदार ने पुलिस को बताया कि चोर 4.5 किलो के करीब चांदी व 3 तोला सोना ले गए हैं। दानपात्र को महीने के अंत में खोला जाता था, जिसमें 25 से 30 हजार रुपए होते थे वह पैसे भी शातिर ले गए। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शातिरों की धरपकड़ को प्रयास तेज किए गए हैं।
Tagsभूतेश्वर महादेव मंदिरमहादेव मंदिर से चोरीलाखों की चोरीकेस दर्जBhuteshwar Mahadev Templetheft from Mahadev Templetheft of lakhscase registeredदिन की बड़ी ख़बरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the dayrelationship with the publicbig news across the countrylatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newsstate-wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News
Next Story





