भारत

महिला को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए लाखों रुपए, केस दर्ज

Shantanu Roy
6 May 2024 3:07 PM GMT
महिला को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए लाखों रुपए, केस दर्ज
x
पुलिस की तफ्तीश जारी
भिवानी। भिवानी के थाना तोशाम पुलिस ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना तोशाम के अंतर्गत गांव धुलहेडी निवासी शिकायतकर्ता महिला ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2022 में उनकी मुलाकात आरोपी सतपाल से हुई थी। आरोपी ने उन्हें बातों में लेकर दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर लगवाने की बात की थी।

शिकायतकर्ता से आरोपी ने अलग-अलग माध्यम द्वारा कुल 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी और रुपए लेने के बाद शिकायतकर्ता की न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपए वापस दिए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में थाना तोशाम के उप निरीक्षक रणबीर सिंह ने आरोपी गांव दिनोद निवासी सतपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलता था ।वहीं आरोपी पर इससे पूर्व धोखाधड़ी के दो केस राजस्थान व जिला महेंद्रगढ़ में दर्ज हैं।
Next Story