भारत

घर से लाखों के जेवर-कैश पार, केस दर्ज

Shantanu Roy
29 March 2023 6:38 PM GMT
घर से लाखों के जेवर-कैश पार, केस दर्ज
x
मामलें में जांच जारी
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की लक्ष्मण विहार कॉलोनी में एक बंद मकान से चोरों ने सोने- चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अभी चोरों का पता नहीं चला है। गांव पलड़ा तहसील बेरी जिला झज्जर, वर्तमान में लक्ष्मण विहार कॉलोनी नजदीक कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़ निवासी विनोद कुमार ने बताया कि 25 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव पलडा चला गया था।
मंगलवार को लक्ष्मण विहार कॉलोनी महेंद्रगढ़ पहुंचा और अपने घर के मुख्य द्वार खोलकर मकान के अंदर प्रवेश किया तो पाया की कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां तथा बैड खुला पडा था। पोर्च का दरवाजा टूटा पड़ा था। घर के अंदर सामान की जांच करने पर पता कि 30 हजार रुपए का कैश, 3 बच्चों के गुल्लक, एक पर्स जिसमें 500 रुपए, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ATM कार्ड व 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, चुटकी, सोने की बाली, राजमाता की माला चोरी हो गई।
Next Story