
x
इलाके में हड़कंप.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर शुक्रवार रात लाखों रुपए का माल लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती सूचना के मुताबिक, लगभग 50 लाख रुपये के माल लूट की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस ने बताया कि आठ से 10 लाख रुपये का माल ही चोरी हुआ है। बदमाश गार्ड को बंधक बनाकर तांबा और पीतल लूट ले गए हैं।
गार्ड ने बताया कि फैक्ट्री से तांबा और पीतल लूटा गया है। बदमाशों ने उसके हाथ और पैर बांधकर जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद कंपनी में रखा गया तांबा और पीतल लेकर फरार हो गए। गार्ड के मुताबिक तीन लुटेरे थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों की संख्या तीन से ज्यादा हो सकती है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसफैक्ट्रीलूटगार्डबंधकGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceFactoryRobberyGuardHostage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





