भारत

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या बोले राकेश टिकैत?

jantaserishta.com
10 Feb 2022 2:17 PM IST
लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे को हाई कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या बोले राकेश टिकैत?
x

लखनऊ: लखमीरपुर हिंसा कांड में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिल गई है। लखनऊ हाई कोर्ट ने गुरुवार को आशीष मिश्रा को राहत दे दी। यूपी चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बीच आशीष को मिली जमानत पर अब सिसायत भी तेज हो गई है। किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वह इस बात को यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचारित करेंगे। उन्होंने गंभीर मामले में जल्दी जमानत मिलने की बात कहकर कहा कि कोई आम आदमी होता तो क्या इतनी जल्दी बेल मिलती?

राकेश टिकैत ने टीवी चैनल एबीपी से फोन पर कहा, ''कोर्ट पर क्या कह सकते हैं, बेल दे दी। हमारा तो यह कहना है कि 302 के इतने गंभीर मामले में दूसरे लोगों को भी बेल मिली हो तो ठीक है, नहीं मिली हो तो देख लो।'' चुनाव में इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा, ''हां हमारा प्रचार यह रहेगा। क्यों नहीं रहेगा। इतनी जल्दी कौन से तथ्य सामने आ गए, इतनी जल्दी किसी और को जमानत मिलती हो इस तरह के केस में तो देखने वाले तथ्य हैं।''
टिकैत ने कहा कि किसानों के पास इतने बड़े वकील तो हैं नहीं, ये बड़े आदमी हैं, इनके साथ सरकार और वकील खड़ी कर सकती है। तो मिल गई होगी, कोर्ट तो तथ्य के आधार पर चलती है, उस तरह की दलील दी होगी उन्होंने। किसानों की कौन पैरवी करेगी। इनके साथ तो शायद 32 वकील थे। ये तो खड़े कर सकते हैं उस तरह के लोग। अब देखेंगे कि इसमें क्या रहा। वहां जो लोग वहां गए होंगे उनसे जानकारी रहेंगे। यह केस हमेशा हमारा रहेगा। यह संयुक्त मोर्चा और देश का रहेगा, जिस तरह हत्या की गई। किसान लड़ाई लड़ रहा है।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story