भारत

लखीमपुर हिंसा: कानून मंत्री का बड़ा ऐलान, कहा- मृत BJP कार्यकर्ता को देंगे शहीद का दर्जा

jantaserishta.com
14 Oct 2021 12:09 PM IST
लखीमपुर हिंसा: कानून मंत्री का बड़ा ऐलान, कहा- मृत BJP कार्यकर्ता को देंगे शहीद का दर्जा
x

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री यूपी ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के ड्राइवर हरिओम मिश्रा और बीजेपी के मंडल मंत्री शुभम मिश्रा के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया साथ ही सभी मांगें पूरी करने की बात कही.

वहीं उन्होंने घटना में मारे गए जिले के अन्य 4 लोगों के परिजनों से मुलाकात नहीं की. इसमें दो किसान नछत्तर सिंह और लवप्रीत सिंह के अलावा बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप शामिल हैं. बता दें घटना में मारे गए दो अन्य किसान गुरविंदर सिंह और दिलजीत सिंह बहराइच जिले के निवासी हैं.
इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा कि शुभम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिसीव करने जा रहे थे. बीजेपी उन्हें अपनी पार्टी में शहीद का दर्जा देगी. कार्रवाई हो रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जल्द गिरफ्तारियां होंगी. बीजेपी सदैव शुभम के परिवार के साथ खड़ी है. वहीं घटना में मारे गए अन्य लोगों के परिवार से मुलाकात के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि हालात सामान्य होने पर वह मिलने जरूर जाएंगे.
बाकी लोगों के परिजनों से मुलाकात नहीं करने पर बृजेश पाठक का कहना था कि बीजेपी कार्यकर्ता श्याम सुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे, चूंकि वह घटनास्थल के करीब रहते हैं, इसलिए वह इलाके में स्थितियां सामान्य होने पर वहां का दौरा करेंगे. वहीं किसान परिवारों से मुलाकात को लेकर भी उन्होंने कहा कि एक बार स्थितियां सामान्य हो जाएं तो वह उन परिवारों से भी बात करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story