लखीमपुर हिंसाः सीतापुर में इंटरनेट सर्विस बंद, आज जाने की कोशिश कर सकते है राहुल गांधी, भूपेश बघेल और कई नेता

नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मौके पर जाने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने राहुल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के लखीमपुर जाने के लिए सरकार से इजाजत मांगी थी जिसे योगी सरकार ने ठुकरा दिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि सरकार से इजाजत न मिलने के बाद भी राहुल लखीमपुर जाने की कोशिश कर सकते हैं। इसके मद्देनज़र लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक प्रशासन अलर्ट पर है। लखनऊ और लखीमपुर में धारा-144 लागू है। कहा जा रहा है राहुल गांधी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। उधर, सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में बनी अस्थाई जेल में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें अपने वकील तक से बात नहीं करने दे रहा है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को पूरी तरह गैरकानूनी बताया है। प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद से ही सीतापुर से लेकर लखनऊ और प्रदेश के अन्य कई जिलों में कांग्रेस सक्रिय नज़र आने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को राहुल के यूपी आने से एक बार फिर यहां सियासी हलचल तेज होने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





