
x
लखीमपुर खीरी (आईएएनएस)| स्थानीय अदालत ने 2021 के लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा सहित 13 आरोपियों की आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज कर दी है। सरकारी वकील अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार वर्मा की अदालत ने पिछले साल तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए छह दिसंबर की तारीख तय की है।
आशीष उस घटना का मुख्य आरोपी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री के एक वाहन ने अब निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से चार किसानों को कुचल दिया था। इसके बाद भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई थी।
किसानों का कहना है कि किसानों को रौंदने वाली कार में आशीष सवार था। हालांकि मंत्री और उनके बेटे आशीष ने इसमें शामिल होने से इनकार किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





