भारत

लखीमपुर खीरी हिंसा: मृत किसानों का परिवार वालों ने अबतक नहीं किया अंतिम संस्कार, प्रशासन में हड़कंप

jantaserishta.com
5 Oct 2021 2:21 PM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा: मृत किसानों का परिवार वालों ने अबतक नहीं किया अंतिम संस्कार, प्रशासन में हड़कंप
x

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी तिकुनिया कांड (Lakhimpur Kheri Incident) में मारे गए किसानों का अंतिम संस्कार अबतक नहीं हुआ है. अब चारों किसानों के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि उनको शक है कि किसानों की मौत गोली मारे जाने से हुई.

बता दें कि चारों किसानों का जो पोस्टमार्टम किया गया था, उसमें यह बात सामने आई थी कि किसानों को गोली नहीं लगी थी. बल्कि उनकी मौत घिसटने की वजह से हुई थी. बता दें कि पहले यह दावा भी किया जा चुका है और कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें दिख रहा है कि किसानों को टक्कर मारते हुए एक कार गुजरी थी.
अभी बहराइच और लखीमपुर के चारों किसानों के परिवार वालों ने शव अपने अपने घरों में रखे हुए हैं. सभी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की है. बहराइच के नानपारा के रहने वाले 35 वर्षीय दलजीत सिंह के परिवार वालों को शक है की गोली लगने से उनकी मौत हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story