भारत

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में देश की सियासत में उबाल, AIMIM चीफ ओवैसी ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
4 Oct 2021 6:11 PM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में देश की सियासत में उबाल, AIMIM चीफ ओवैसी ने किया ये ऐलान
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर सियासत गरम है. इस बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लखीमपुर खीरी जाने का ऐलान किया है. ओवैसी ने कहा कि मैं उन लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लखीमपुर खीरी जाऊंगा, जिनकी केंद्रीय मंत्री के बेटे ने हत्या कर दी है.

बीजेपी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है. ये वो वक्त है जब मोदी सरकार को 3 कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए. साथ ही उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को भी हटा देना चाहिए.
ओवैसी ने कहा कि 8 लोगों की जान जा चुकी है, हादसे में कथित तौर पर एक केंद्रीय मंत्री के बेटे शामिल थे. इस वजह से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं. बता दें कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है और राजनीतिक दलों के नेताओं के दौरे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. ऐसे में ओवैसी वहां कैसे पहुंचते हैं ये देखना होगा.
गौलतलब है कि लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान चार किसानों, तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं और एक पत्रकार की मौत हो गई थी. हालांकि अब सरकार और किसान संगठनों के बीच समझौता हो गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story