लखीमपुर कांड: देर रात लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, पुलिस ने हिरासत में लिया, देखे वीडियो

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अचानक देर रात लखनऊ पहुंचीं, जिसके कुछ देर बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गईं. हालांकि, साढ़े पांच घंटे बाद प्रियंका को सीतापुर के हरगांव से हिरासत में ले लिया गयाा. इसके बाद उन्हें सीतापुर के ही गेस्ट हाउस ले जाया गया है. वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जयंत चौधरी समेत अन्य विपक्षी नेता सोमवार सुबह लखीमपुर के लिए रवाना होंगे. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ज्यादातर नेताओं को लखीमपुर खीरी तक तक नहीं जाने देगी, जब तक घटनास्थल पर हालात बेहतर नहीं हो जाते हैं.
प्रियंका गांधी को रोकने के लिए उप्र पुलिस ने अगली विसात खैराबाद टोल पर बिछाई है,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 3, 2021
बीच सड़क पर ट्रक, DM, SP सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद, फिर भी नही रोक पाओगे..#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/ZebrHIaiZY
गांधी के देश में गोडसे के वंशज हर कदम पर प्रियंका गांधी को रोकने का प्रयास कर रहे है,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 3, 2021
लेकिन जो परिवार अंग्रेजों के सामने कभी नही झुका, वो उनके मुखबिरों के सामने खाक झुकेगा?#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/jz3dnRKcf2
लखीमपुर खीरी में हुआ किसान नरसंहार इस सल्तनत के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 3, 2021
प्रियंका गांधी जी को लखीमपुर के रास्ते में जगह-जगह रोकने का सिलसिला लगातार जारी है ।#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/ayTnk2OLse
'गोडसे' का सामना आज फिर से 'गांधी' से हुआ है..#लखीमपुर_किसान_नरसंहार pic.twitter.com/FsSnTs620T
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 3, 2021
आखिरकार वही हुआ, जिसकी BJP से उम्मीद थी
— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 4, 2021
'महात्मा गांधी' के लोकतांत्रिक देश में 'गोडसे' के उपासकों ने भारी बारिश और पुलिसबल से संघर्ष करते हुए अन्नदाताओं से मिलने जा रही हमारी नेता @priyankagandhi जी को हरगांव से गिरफ्तार किया..
ये लड़ाई का सिर्फ आरंभ है!! किसान एकता जिंदाबाद pic.twitter.com/vehKIxh87B
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





