भारत

लखीमपुर कांड: पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा, एक आरोपी को लगी गोली

jantaserishta.com
15 Sept 2022 1:06 PM IST
लखीमपुर कांड: पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा, एक आरोपी को लगी गोली
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस का दावा है कि आरोपियों से दोनों बहनों के पुराने रिश्ते थे.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों से रेप और हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस की माने तो दोनों बहनों को बहलाने-फुसलाने, उनके साथ रेप करने और उनकी हत्या करने के पीछे 6 लोग शामिल थे, जिसमें से पांच मुस्लिम हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों से दोनों बहनों के पुराने रिश्ते थे.
एसपी संजीव सुमन का दावा है कि दोनों बहनों की पहले से दोनों आरोपियों सोहेल और जुनैद से जान-पहचान थी. दोनों ने बहनों के साथ रेप किया. इसके बाद दोनों जब शादी का दबाव डालने लगीं तो सोहेल और जुनैद ने हफीजुल के साथ मिलकर हत्या कर दी. इसके बाद करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया गया. दोनों ने बहनों की लाश को पेड़ पर लटका दिया.
पुलिस के दावे से साफ है कि आरोपियों ने पहले दोनों बहनों को झांसा देकर दोस्ती की, दोनों का भरोसा जीता और फिर उसी रिश्ते को बुनियाद बनाकर रेप और डबल मर्डर जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया गया. पुलिस ने सोहेल, जुनैद, हफीजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के साथ छोटू गौतम को भी गिरफ्तार किया है.
छोटू गौतम पर दोनों बहनों की मुलाकात सोहेल और जुनैद से कराने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद जुनैद भाग रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी. पुलिस को देखते ही जुनैद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर पर गोली लगी है. इसका वीडियो बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने शेयर की है.
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है. उसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी, सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपी के साथ लड़कियों को बहलाफुसला कर बाइक से खेत पर ले गए, लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर गई थीं.
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग अलग लड़कियों के साथ रेप किया, इसके बाद जब लड़कियों ने शादी की बात की, इन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया, तो सोहेल, जुनैद और हफीजुरहमान ने दोनों की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने दो और सहयोगियों करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और दोनों लड़कियों के शवों को पेड़ से लटका दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story