भारत

लखीमपुर कांड: 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा

jantaserishta.com
15 Sept 2022 9:42 AM IST
लखीमपुर कांड: 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे. मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी. आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया. पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
लखीमपुर एसपी ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था. दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं. छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी. बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी. दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी. आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए.
6 आरोपी थे शामिल
पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी हैं. आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं. सभी आपस में दोस्त हैं. पुलिस ने अब तक छोटू , जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है. छोटू लड़कियों का पड़ोसी है. जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं.
पुलिस ने 3 डॉक्टर का पैनल पोस्टमार्टम करेंगे. वीडियोग्रॉफी कराई जाएगी. इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग शामिल रहेंगे. पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों ने बताया है कि लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई हैं. अपहरण नहीं हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story