भारत

झील ढाई फीट खाली, गोमती नदी में पानी की आवक कम

Shantanu Roy
15 Sep 2023 10:44 AM GMT
झील ढाई फीट खाली, गोमती नदी में पानी की आवक कम
x
राजसमंद। राजसमंद की लाइफ लाइन राजसमंद झील को छलकने के लिए ढाई फीट पानी की जरूरत और है। झील का कुल जलस्तर 30 फीट है। मानसून की बेरुखी के कारण लम्बे समय से अच्छी बारिश नहीं हुई। इसके कारण चारभुजा क्षेत्र के सेवंत्री राम दरबार से निकलने वाली गोमती नदी में पानी की आवक नहीं होने से नदी का बहाव बहुत ही धीमी गति है। इसके अलावा नन्दसमंद बांध से निकलने वाली खारी फीडर में पानी बंद कर दिया गया। जिससे झील का गेज अब लगभग स्थिर हो गया है ओर बहुत ही धीमी गति से जल स्तर बढ़ रहा है। राजसमंद के शहरवासियों को उम्मीद है कि इस बार राजसमंद झील छलकेगी लेकिन फिलहाल मानसून की मेहरबानी नही होने के कारण ये उम्मीद निराशा में बदल गई। झील की कुल भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है 30 फीट का गेज है। वर्तमान में 27.40 फीट से ऊपर पानी है। राजसमंद झील का पानी 1 राजसमंद के 1 लाख से अधिक लोगो की प्यास बुझाती है।
इसके अलावा झील से निकलने वाली दो केनाल से दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। हालांकि झील मे आगामी दो से तीन साल के लिए पीने का पर्याप्त पानी व इस वर्ष के लिए सिंचाई का पानी भी उपलब्ध है। झील के छलकने के दौरान यहां का सौन्दर्य दुगुना हो जाता है। ऐसे में राजसमंद झील के प्रमुख सेतु नौ चौकी बांध व द्वारिकाधीश मंदिर सहित ऐरिगेशन पाल पर पर्यटकों की आवक ​​​​​​ बढ़ती है। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से तड़के तेज बारिश हुई। लेकिन सूर्य उदय होते ही बारिश बंद हो गई। वहीं दिन भर सूर्य बादलों की ओट से लुका छिपी करता रहा। बारिश होने से बुधवार को डेढ़ डिग्री की गिरावट हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में 23 डिग्री यथावत बना रहा। तड़के साढ़े तीन बजे कुंवारिया, रेलमगरा, नाकली, कांकरोली, नाथद्वारा सरदारगढ़, देवगढ़, आमेट आदि क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। कांकरोली व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन दिन भर बादल छाए रहे ऐसे में शाम को मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट होकर 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान में प्वाइंट पांच की गिरावट से 23 डिग्री हो गया।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story