
x
शौहर की हत्या की साजिश नाकाम, महिला के तीन शूटर गिरफ्तार
Jamshedpur जमशेदपुर: एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या के लिए शूटर लगवाए थे। शूटर साजिश को अंजाम दे पाते, उसके पहले शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र की पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति की हत्या की साजिश रचने की आरोपी महिला हिना फिलहाल फरार है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जावेद नामक युवक ने बेगम हिना के अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी और उसके कथित प्रेमी से दूरी बनाने की नसीहत दी थी।
इसे लेकर दंपती के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया कि हिना ने शौहर से छुटकारा पाने के लिए जेल में बंद अपने हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि खासमहल के मुरूम मैदान में कुछ अपराधी जावेद की हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिट्टू (22), मो. शाहबाज उर्फ भोंदु (19), और राहुल कुमार (26) को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
तलाशी के दौरान मो. शाहबाज के पास से एक सिल्वर कलर की पिस्तौल और मैगजीन और बिट्टू से एक ब्लैक कलर की पिस्तौल और मैगजीन बरामद की गई। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने परसुडीह थाना में मामला किया है। गिरफ्तार सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. शाहबाज उर्फ भोंदु का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट से जुड़े कई मामलों में नामजद है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों के साथ-साथ मुख्य आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
Tagsजमशेदपुर हत्या साजिशपत्नी प्रेमी हत्या योजनाशूटर गिरफ्तारहिस्ट्रीशीटर प्रेमीपरसुडीह थानापुलिस छापेमारीजावेद हत्या केसअपराध समाचार.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





