भारत
महिला टीचर ने किया गर्दा डांस, उड़ाए फ्लाइंग किस, हो गई निलंबित
jantaserishta.com
19 May 2023 11:01 AM IST

x
देखें वीडियो.
शिवपुरी: टीचरों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला टीचर और प्रभारी प्राचार्य ‘मय से न मीना से न साकी से दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से.. गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 16 मई का बताया जा रहा है. आपको बता दें कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक शिक्षिका का यह डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संजीव अग्रवाल और महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े किए जा रहे थे. संजीव अग्रवाल नरवर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी हैं. वहीं, शिक्षिका संगीता मांझी सिहौर जिले के हाई स्कूल में पढ़ाती पदस्थ थीं. इनका निलंबन ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा दीपक पांडे ने किया है.
शिवपुरी (करैरा) में सरकारी शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही है,डिस्टर्ब मत करिए... pic.twitter.com/5AvBwKkRiV
— Naveen Singh (@Naveen_K_Singh_) May 18, 2023
Tagsमहिला टीचरसीसीएलई ट्रेनिंगशिक्षिका का डांसडांसडांस वीडियोसीसीएलई ट्रेनिंग कार्यक्रमFemale TeacherCCLE TrainingTeacher's DanceDanceDance VideoCCLE Training Program
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





