भारत
जेल में बंद पति के इशारों पर गैंग चला रही लेडी डॉन गिरफ्तार, 5 करोड़ रंगदारी मांगी
jantaserishta.com
5 Dec 2024 10:44 AM IST

x
ताबड़तोड़ फायरिंग.
अलवर: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित होटल हाइवे किंग पर बीते 8 सितंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. इसी के साथ 5 करोड़ रुपये रंगदारी भी मांगी थी. इस मामले में पुलिस ने कौशल गैंग की लेडी डॉन मनीषा चौधरी (Lady Don Manisha Chaudhary) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कौशल चौधरी के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी मनीषा चौधरी ही इस गैंग को ऑपरेट कर रही थी.
पुलिस का कहना है कि मनीषा के इशारे पर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्य व शहरों में बदमाश खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. होटल पर हुई फायरिंग की वारदात में मनीषा का अहम रोल था. मनीषा के इशारे पर यह घटना हुई थी. मनीषा ने ही पूरी घटना को कोऑर्डिनेट किया था.
कोटपूतली बहरोड के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 8 सितंबर को होटल हाइवे किंग पर हुई फायरिंग के मामले में अभी तक 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इस मामले में आठवीं आरोपी मनीषा चौधरी को पुलिस ने हरियाणा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. कौशल चौधरी हरियाणा की भोंडसी जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. कौशल चौधरी की गैरहाजरी में मनीषा चौधरी कौशल गैंग को ऑपरेट कर रही थी.
पुलिस मनीषा से पूछताछ कर रही है. अभी तक की पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. एसपी ने बताया कि मनीषा के इशारे पर नीमराना में बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देते हुए 5 करोडट रुपये की रंगदारी की पर्ची होटल के काउंटर पर रखी थी. घटना में मौजूद शार्प शूटर को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की छह टीमें देश के विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही हैं. इसी के साथ अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही है.
एसपी ने बताया कि मनीषा के इशारे पर बदमाश घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. कौशल गैंग का राजस्थान के अलावा आसपास के सभी राज्यों में नेटवर्क फैला हुआ है. अभी तक की पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं. पुलिस आगे जांच में जुटी है. मनीषा को न्यायालय में पेश किया गया. कोर्ट ने मनीषा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





