भारत

फिर चर्चा में! पुलिस की नाक में दम करने वाली लेडी डॉन गिरफ्तार, जानें इसके बारे में...

jantaserishta.com
14 Dec 2022 1:57 PM IST
फिर चर्चा में! पुलिस की नाक में दम करने वाली लेडी डॉन गिरफ्तार, जानें इसके बारे में...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।
जयपुर: राजस्थान के करौली की लेडी डॉन रेखा मीणा को पुलिस गिरफ्तार किया है. हत्या के प्रयास के मामले में रेखा फरार चली रही थी. उसे जयपुर की रामनगरिया पुलिस ने दबोचा. करोली में रेखा और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमचे पर रील्स बनाने वाले लेडी डॉन रेखा मीणा अपनी विरोधी गैंग को हमेशा ललकारती थी. बताया जा रहा है कि 19 साल की रेखा मीणा को लेडी डॉन कहलवाना पसंद था. उससे इलाके के बड़े बड़े बदमाश भी डरते थे. रेखा मीणा अपने हर एक मूवमेंट की अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती थी. जहां उसके हजारों फॉलोअर्स हैं.
करौली के रहने वाले योगेश जादौन ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह 29 नवंबर को स्कूल से घर लौट रहा था. इसी दौरान दोपहर ढाई बजे अंजनी माता मंदिर के पास दो लड़कियां और चार लड़के शराब पी रहे थे. उसने इन्हें शराब पीने से टोका तो एक लड़के ने उस पर गोली चला दी. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में रेखा भी नामजद थी और वह तभी से फरार चल रही थी.
जयपुर ईस्ट डीसीपी राजीव पचार ने बताया कि टोडाभीम के नांगला लाट की रहने आरोपी रेखा मीणा के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह जयपुर में मौजूद है. फिर पुलिस ने दबिश देकर उसे रामनगरिया से गिरफ्तार कर लिया. हत्या के प्रयास के मामले में वांछित लेडी डॉन रेखा मीणा को अब करौली पुलिस से हवाले कर दिया जाएगा.
बता दें, 19 साल की रेखा करौली जिले के टोडाभीम स्थित नागल लाट गांव की रहने वाली है. उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता कमल मीणा मजदूरी करते हैं. जनवरी 2020 में रेखा मीणा तब सुर्खियों में आई जब उसने हिस्ट्रीशीटर पप्पुलाल मीणा को जान से मारने की धमकी दी थी. धमकी देने को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने रेखा मीणा को गिरफ्तार किया था. उसी दिन से रेखा मीणा करौली की डॉन नाम से कही जाने लगी. जनवरी 2022 में सुर्खियों में आने के बाद रेखा मीणा के नाम से फेसबुक पर कई अकाउंट और पेज बने हुए हैं. इन सभी अकाउंट पर रेखा मीणा की फोटो लगी है. रेखा सोशल मीडिया पर लाइव कर अपने दुश्मनों को खुलेआम ललकारती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story