भारत

Murder करवाया था लेडी डॉन ने, ऐसे पहुंची सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
18 Sept 2024 5:49 PM IST
Murder करवाया था लेडी डॉन ने, ऐसे पहुंची सलाखों के पीछे
x
कुख्यात गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड है.
नई दिल्ली: नोएडा में एयरलाइन के क्रू मेंबर की हत्या में लेडी डॉन को गिरफ्तार किया गया है. शूटर भेज कर जनवरी 2024 में नोएडा में एयरलाइंस में बतौर क्रू मेंबर काम करने वाले सूरजमान की हत्या करवाई थी. नोएडा और दिल्ली पुलिस की वांटेड रही लेडी डॉन काजल खत्री को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है.
काजल खत्री जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान की गर्ल फ्रेंड है. लेडी डॉन काजल खत्री पर 25 हजार रुपये का इनाम था. 19 जनवरी 2024 को एयरलाइंस में काम करने वाले सूरजमान की 2 शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.इस हत्याकांड की जांच में सामने आया था की काजल खत्री नाम की लेडी डॉन ने दोनों शूटर को हत्या के लिए हायर किया था.
सूरजमान दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर परवेश मान का भाई था. परवेश की कुख्यात गैंगस्टर कपिल मान से दुश्मनी चल रही थी. कपिल मान जेल में बंद था. इसलिए सूरजमान को ठिकाने लगाने का काम उसने अपनी गर्लफ्रेंड और लेडी डॉन काजल को दिया था.दिल्ली पुलिस के मुताबिक काजल खुद को जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी बताती है और जेल रिकॉर्ड में भी कपिल मान ने काजल को अपनी पत्नी बताया है.
पुलिस के मुताबिक जेल में बंद कपिल मान के पिता की हत्या परवेश मान ने कराई थी. इसका बदला कपिल ने परवेश के भाई की हत्या करके लिया था. पुलिस के मुताबिक कपिल के पूरे गैंग को काजल ही चलाती है.दिल्ली पुलिस ने काजल को गिरफ्तार करके नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story