भारत

मप्र में लाडली लक्ष्मी योजना-2 की शुरुआत बुधवार को

jantaserishta.com
31 Oct 2022 1:40 PM IST
मप्र में लाडली लक्ष्मी योजना-2 की शुरुआत बुधवार को
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर एक से सात नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बालिकाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली लाडली लक्ष्मी योजना के अगले चरण की शुरुआत होने वाली है, जिसे लाडली लक्ष्मी योजना -दो नाम से जाना जाएगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में आयोजित समारोह में लाडली लक्ष्मी योजना-दो का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान दो नवंबर को साढ़े 11 बजे लाडली लक्ष्मी पथ का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर तीन बजे से रवीन्द्र भवन में आयोजित समारोह में लाडली लक्ष्मी योजना-दो से लाभांवित बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों का वेबकास्ट पर सीधा प्रसारण किया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story