भारत

सोनम वांगचुक को लेकर लद्दाख डीजीपी का वायरल वीडियो एआई जनरेटेड: पीआईबी फैक्ट चेक

jantaserishta.com
30 Sept 2025 12:49 PM IST
सोनम वांगचुक को लेकर लद्दाख डीजीपी का वायरल वीडियो एआई जनरेटेड: पीआईबी फैक्ट चेक
x
लेह: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लद्दाख के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. एसडी सिंह के नाम से सोनम वांगचुक को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। इस वीडियो को लेकर लोगों में भ्रम और गुस्सा फैल रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को एआई जनरेटेड करार दिया है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है और कहा है कि वीडियो एआई जेनरेटेड है। इस बीच पीआईबी की ओर से जारी की गई जानकारी में साफ कहा गया है कि डीजीपी लद्दाख डॉ. एसडी सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
पीआईबी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया- "एक डिजिटल रूप से बदला गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि लद्दाख के डीजीपी डॉ. एसडी सिंह ने कहा है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रक्षा मंत्री के निर्देश पर की गई थी। यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है।"
पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में बताया गया कि डीजीपी लद्दाख ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस वायरल वीडियो का असली और बिना एडिट किया गया वर्जन आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
पीआईबी ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे डीपफेक वीडियो एआई तकनीक की मदद से तैयार किए जाते हैं, जिनका मकसद आम जनता को गुमराह करना और समाज में भ्रम, घबराहट और अस्थिरता फैलाना होता है। फैक्ट चेक टीम ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या जानकारी को बिना पुष्टि के साझा न करें। साथ ही, अगर किसी को ऐसा भ्रामक या संदिग्ध कंटेंट मिले तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null