भारत

मजदूर की नाबालिग बेटी का अपहरण, फिर 5 लोगों ने किया गैंगरेप

jantaserishta.com
9 April 2022 11:07 PM IST
मजदूर की नाबालिग बेटी का अपहरण, फिर 5 लोगों ने किया गैंगरेप
x
पढ़े पूरी खबर

पलवल: हरियाणा के पलवल में एक मजदूर की नाबालिग बेटी का रात के समय कथित तौर पर घर से अपहरण कर जंगल में ले जाकर पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना बहीन पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
बहीन थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ईंट-भट्ठा पर ईटों की थपाई कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। पांच मार्च की रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर सोई हुई थी। रात के समय नूंह के सिंगार गांव निवासी एक युवक अपने अन्य चार साथियों के संग उनके घर पर आया और अपनी मां बीमार होने की बात बताकर उनकी नाबालिग लड़की का गाड़ी में अपहरण कर ले गए और जंगल में ले जाकर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story