भारत

हिमाचल में टाहलीवाल में मजदूर की गोली मारकर हत्या, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

Tara Tandi
12 Dec 2023 6:23 AM GMT
हिमाचल में टाहलीवाल में मजदूर की गोली मारकर हत्या, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
x

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक ने देर रात गोली चलाकर एक मजदूर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक संत प्रकाश निवासी प्लॉट 45 इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की पहचान हरि नंदन राम (40) उर्फ भूरा पुत्र लक्ष्मी राम, गांव कुंडलपुर जिला बेतिया बिहार के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक फैक्ट्री मालिक के पास ही रहता था। जिस फैक्ट्री में यह वारदात हुई, वहां साबुन बनाने का कार्य भी होता था। वारदात के बाद मंगलवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story