
x
भीलवाड़ा। कुएं से पत्थर निकालते समय क्रेन में लगी पत्थरों से भरी पालकी अंदर काम कर रहे मजदूर पर गिर गई, इस हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना इलाके के उदलियास गांव का है. गांव में 50-60 फीट गहरे कुएं में विस्फोट कर बड़े-बड़े पत्थरों को क्रेन से लगी पालकी में निकाला जा रहा था।
मजदूर पत्थरों को पालकी में भरकर क्रेन से बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक क्रेन से बंधी पालकी की रस्सी टूट गई और पत्थरों से भरी पल्ली पालड़ी में रहने वाले गोपाल पिता देवीलाल भील (19) के ऊपर गिर गई। इस हादसे में गोपाल को गंभीर चोटें आईं। उसे भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story





