भारत

करंट से झुलसा मजदूर, मौत

Shantanu Roy
7 Sep 2023 11:15 AM GMT
करंट से झुलसा मजदूर, मौत
x
कोटा। कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत पर साथी ने मकान मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शव को नए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। विक्की मेहरा (36) श्रीनाथपुरम इलाके में रहता था और कारीगर का काम करता था। महावीर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह ने बताया कि विक्की कारीगर का काम करता था। आज एक मकान में ग्राइंडर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के साथी हरि सिंह ने बताया कि विक्की के साथ रंगबाड़ी स्थित बॉम्बे योजना इलाके में तीन दिन से एक मकान में काम कर रहा था। दोपहर साढ़े 12 बजे करीब मकान में सीढ़ीयों का काम खत्म हो चुका था। इस दौरान ग्राइंडर मशीन का तार लगा हुआ था। मकान मालिक से तार हटाने को कहा। उसके बावजूद भी मकान मालिक ने तार नहीं हटाया। जैसे ही विक्की ग्राइंडर चलाया तो करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत तार से अलग किया। उसके हाथ झुलस गए थे। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story