भारत
चलती ट्रेन में हुई प्रसव पीड़ा, रेलवे स्टेशन पर कराई गई सेफ डिलीवरी
jantaserishta.com
3 Oct 2023 1:25 PM IST

x
महिला सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से प्रसूता को उतारकर स्टेशन पर स्थित आरपीएफ सहायता बूथ पर लाया गया।
रांची: झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात एक महिला यात्री का सफल प्रसव कराया गया। महिला की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे प्रसव के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा सके। प्रसूता और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। डिलीवरी के बाद उन्हें बोकारो सदर हॉस्पिटल ले जाया गया।
बताया गया कि बिहार के नालंदा की रहने वाली पूजा देवी अपने पति वीरेंद्र कुमार के साथ सोमवार रात हटिया-पटना एक्सप्रेस पर सवार हुई थी। रांची से बोकारो के बीच मुरी के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी जानकारी कोच अटेंडेंट को दी गई। तब तक ट्रेन मुरी स्टेशन से खुल चुकी थी। अंटेंडेंट ने इसकी सूचना बोकारो स्टेशन प्रबंधन को दी। रात लगभग दस बजे ट्रेन जब बोकारो पहुंची तो महिला सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से प्रसूता को उतारकर स्टेशन पर स्थित आरपीएफ सहायता बूथ पर लाया गया।
रेलवे के चिकित्सक डॉ एचपी सिंह ने आरपीएफ की एसआई मीना कुमारी, सहयोगी मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी और पिंकी डुमोलिया की मदद से सफल प्रसव कराया। डॉक्टर की देखरेख में प्लेटफार्म पर नवजात की किलकारी गूंजी तो प्रसूता सहित हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी।
Tagsबोकारो रेलवे स्टेशनरेलवे स्टेशनडिलीवरीप्रसव पीड़ाBokaro Railway StationRailway StationDeliveryLabor Pains
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





