भारत
श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने ईश्रम पोर्टल के नए फीचर्स लॉन्च किए
jantaserishta.com
24 April 2023 5:40 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को ई-श्रम पोर्टल में नई सुविधाओं (फीचर्स) की शुरूआत की, जो पोर्टल की उपयोगिता को बढ़ाएगी और असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण को आसान बनाएगी। नई सुविधाओं में ई-श्रम पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों के परिवार का विवरण संलग्न करना शामिल है। यह सुविधा उन श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा और महिला-केंद्रित योजनाओं को प्रदान करने में मदद करेगी जो अपने परिवार के साथ बड़े शहरों में चले गए हैं।
इसके अलावा, ईश्रम पर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों (कंस्ट्रक्शन वर्कर्स) के डेटा को संबंधित भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ साझा करने पर एक नई सुविधा को संबंधित बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के साथ ईश्रम निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और उनके लिए योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जोड़ा गया है।
ईश्रम पंजीकृत कर्मचारी ईश्रम पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना, डिजिटल स्किलिंग और राज्यों की योजनाओं से जुड़ सकते हैं। यादव ने औपचारिक रूप से राज्यों के साथ ईश्रम डेटा साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल (डीएसपी) भी लॉन्च किया।
डेटा साझाकरण पोर्टल ई-श्रम पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा या कल्याणकारी योजनाओं के लक्षित कार्यान्वयन के लिए सुरक्षित तरीके से संबंधित राज्यों के साथ ई-श्रम लाभार्थियों के डेटा को साझा करने की अनुमति देगा।
Tagsश्रम मंत्री भूपेंद्र यादवभूपेंद्र यादवईश्रम पोर्टलईश्रम पोर्टल फीचर्स लॉन्चLabor Minister Bhupendra YadavBhupendra YadavIshram PortalIshram Portal Features Launched
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





