भारत
लैब टेक्नीशियन ने नर्स को दिया धोखा, शादी का झूठा वादा कर 21 साल तक किया रेप
jantaserishta.com
31 Aug 2024 10:30 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) में 59 साल के व्यक्ति पर रेप का आरोप लगा है. पुलिस का कहना है कि लैब टेक्निशियन (lab technician) के खिलाफ एक नर्स ने शिकायत की और कहा कि उसने शादी का झूठा वादा करके 21 साल तक रेप किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, 36 साल की नर्स ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून की कोर्ट में 59 साल के चिंतामणि शर्मा के खिलाफ याचिका दायर की है. चिंतामणि स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है.
याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद सूर्यावा थाने में केस दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया.
भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि आरोपी शिकायत करने वाली नर्स के साथ एक ही अपार्टमेंट में रहता था. आरोपी महिला उस समय 15 साल की थी और वाराणसी में अपने परिवार के साथ रह रही थी. उस वक्त आरोपी ने उसको पढ़ाई में मदद करने के बहाने करीब आने की कोशिश की. आरोपी ने उसे धमकी दी और रेप किया. समय बीतने के साथ उसके साथ रिलेशन बनाता रहा.
एसपी ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का वादा करके लगातार उसका यौन शोषण किया. उसने चुपके से किसी और से शादी कर ली, लेकिन पीड़िता का यौन शोषण करता रहा. पढ़ाई पूरी करने के बाद शिकायतकर्ता ने संविदा नर्स की नौकरी कर ली. वह एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी, जहां रहने के लिए उसे एक क्वार्टर मिला था.
वाराणसी में तैनात आरोपी लैब टेक्नीशियन भदोही आता था और शिकायत करने वाली नर्स के साथ संबंध बनाता था. जब नर्स शादी की बात कहती थी तो आरोपी उसके साथ दुर्व्यवहार करता था, उसे पीटता था और उसके घर में तोड़फोड़ करने लगता था. आरोपी को उसके वाराणसी अपार्टमेंट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं नर्स को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कोर्ट में जल्द ही उसका लिखित बयान दर्ज किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





